नवगछिया : पति ने पत्नी का हसुआ से गला रेता, गंभीर रूप से घायल, अनुमंडल अस्पताल में भर्ती

0
264
नवगछिया : पति ने पत्नी का हसुआ से गला रेता
नवगछिया : पति ने पत्नी का हसुआ से गला रेता

नवगछिया : पति ने पत्नी का हसुआ से गला रेता

नवगछिया। भवानीपुर ओपी क्षेत्र के मधुरापुर निवासी मुनीलाल यादव की पत्नी व्यंजन देवी की पति ने ही हसुआ से गला रेतकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में घायल महिला के भाई ने बताया कि व्यंजन देवी का मायका खरीक थाना के बगरी गांव में है।

वह मायके आई थी। पति भी साथ आया था। रात्रि में पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पति ने हसुआ से गला रेत दिया। मां बाप के साथ उसकी पुत्री भी थी। पुत्री ने हम लोगों को बताया।

वहां जाकर देखा तो व्यंजन देवी खून से लथपथ थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित महिला के लिखित प्रतिवेदन पर नवगछिया महिला थाना में पति पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here