नवगछिया : गुवारीडीह में पुरातात्विक स्थल के पास हो रहा भीषण कटाव.. कटाव निरोधी काम

0
270
नवगछिया : गुवारीडीह में पुरातात्विक स्थल के पास हो रहा भीषण कटाव
नवगछिया : गुवारीडीह में पुरातात्विक स्थल के पास हो रहा भीषण कटाव

नवगछिया : गुवारीडीह में पुरातात्विक स्थल के पास हो रहा भीषण कटाव

बिहपुर। जयरामपुर के गुवारीडीह बहियार में पुरातात्विक स्थल गुवारीडीह टिले के पास कोसी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण पश्चिम दिशा में भीषण कटाव हो रहा है। गुरुवार को अविनाश चौधरी, पैक्स अध्यक्ष विकास कुमार, शुभम कुमार, विपिन, महेश कुमार, विनोद कुमार, देवराज तिवारी, टोनी कुमार व राजीव साह ने बताया कि गुवारीडीह टिला पर कोसी कटाव का खतरे मंडरा रहा है। कोसी के पानी का अत्यधिक दबाव के कारण टिले की पश्चिम दिशा से भीषण कटाव हो रहा है। कोसी का पानी घटने के बाद टिले में और कटाव होगा।

वही बाढ़ नियंत्रण अवर प्रमंडल नवगछिया के एसडीओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि कोसी के पानी का अत्यधिक दबाव के कारण मिट्टी का क्षरण शुरू हुआ था। लेकिन बोम्बो रॉल, एनसीईसी बैग एवं प्लास्टिक शीट कवर देकर कटाव निरोधी कार्य किया गया।

बता दें गुवारीडीह बहियार में तीन हजार पूर्व विकसित रहे सभ्यता के पुरातात्विक अवशेष मिलने के बाद 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुवारीडीह पहुंच कर मुआयना करने के बाद क्षेत्र को संरक्षित कर विकास की बात कही थी। उसके बाद टिले को कोसी के कटाव से बचाने को लेकर कटाव निरोधी काम किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here