नवगछिया : महिला हत्याकांड में पति सहित ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज सभी आरोपी घर छोड़ कर हुए फरार

0
171
महिला हत्याकांड में पति सहित ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज
महिला हत्याकांड में पति सहित ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज

महिला हत्याकांड में पति सहित ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज

परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी रोहित साह की पत्नी खुशी देवी 19 वर्ष के हत्याकांड मामले में परबत्ता थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।प्राथमिकी मृतक की मां फूल कुमारी देवी के बयान पर दर्ज की गई प्राथमिकी में खुशी देवी के पति रोहित साह सहित ससुर उमेश साह, सास गायत्री देवी, दीपक कुमार साह, ननद राजो देवी, निक्कू देवी, नीतू देवी, नीशू कुमारी पर जहर खिलाकर हत्या करने और शव को दुर्घटना में तब्दील करने के लिए रेलवे ओवर ब्रिज से फेंक देने का आरोप लगाया है।

परबत्ता पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई। मालूम हो कि शनिवार की सुबह नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल से आगे रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे पटरी के बगल में एक विवाहित महिला का शव नवगछिया पुलिस ने बरामद किया था। महिला के शव की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी रोहित शाह की पत्नी खुशी देवी 19 वर्ष के रूप में की गई थी।

शव की पहचान के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी थी। सूचना के बाद मृतक के परिजनों में खुशी देवी के ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया था। मृतक महिला की शादी 6 माह पूर्व रोहित साहब से हुई थी।

इधर परबत्ता थाना अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि हत्याकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपी घर से फरार है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here